मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- औराई, एसं। औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथुआ पंचायत के शंकरपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपए के आभूषण समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी मो. गुलजार ने थाने को आवेदन देकर बताया कि रात में सभी सोए थे। मंगलवार की सुबह जब आंख खुली तो अलमीरा का ताला टूटा हुआ था। सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती समान गायब था। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...