देहरादून, मार्च 6 -- सेलाकुई । कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली सहसपुर में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शंकरपुर निवासी स्वराज सिंह पुत्र बुद्ध सिंह मूल रूप से सजहांनपुर सहारनपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में शंकरपुर में अपने मकान में रहते हैं। स्वराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी माता का 25 फरवरी को निधन हो गया था। इस कारण उन्हें सहारनपुर जाना पड़ा था। घर से जाते समय उन्होंने अपने मकान में ताला लगा दिया था। बताया कि शुक्रवार छह मार्च को जब वह वापस अपने घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर...