बलरामपुर, फरवरी 27 -- तुलसीपुर, संवाददाता। हरैय्या रोड स्थित शंकरपुर चौराहा इन दिनों बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण कूड़ाघर में तब्दील हो गया है। सड़क के दोनों ओर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे उठ रही दुर्गंध से राहगीरों का गुजरना मुश्किल हो गया है। लोग नाक पर गमछा रखकर आने-जाने को मजबूर हैं। लगातार दो दिनों की बारिश के बाद कूड़ा सड़कर बजबजा गया है और संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। तुलसीपुर विकासखंड के अंतर्गत पिपरहवा बिशनपुर ग्राम पंचायत का यह प्रमुख बाजार क्षेत्र है, जहां लगभग एक हजार की आबादी के साथ सैकड़ों दुकानदार विभिन्न व्यवसाय करते हैं। घरों और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा सड़क किनारे फेंक दिया जाता है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तैनात सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आता। दुकानदारों का क...