सीवान, अप्रैल 20 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पहले पक्ष की ओर से बच्चा प्रसाद ने आवेदन देकर बीरबल प्रसाद, अजित कुमार, अभिषेक कुमार समेत कुल 10 लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उसे और उसके परिजनों को घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से संजू देवी ने भी थाना पहुंचकर बच्चा प्रसाद, संजय प्रसाद, अभय कुमार प्रसाद सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, नौ लोग घायल संजू देवी ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने लाठी-डंडे और दाब से हमला कर उन्ह...