घाटशिला, अप्रैल 14 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड की शंकरदा पंचायत के मुखिया सारजोम मार्डी को राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने सम्मानित किया। यह सम्मान सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित मुखिया सम्मेलन सह एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में प्रदान किया गया। शंकरदा पंचायत को सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत के रूप में चयनित किए जाने पर यह सम्मान मिला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद जोबा मार्डी व विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित थे।प्रशस्ति पत्र में पंचायत राज विभाग, झारखंड सरकार की सचिव राजेश्वरी बी ने मुखिया के समर्पण, उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की है। विभाग ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है। यह भी पढ़ें- शंकरदा पंचायत के मुखिया सारजोम मार्डी को मंत्री दीपिका सिंह ने किया सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.