शंकरगढ़ सीएचसी में आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- सीएमओ ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंकरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर बीएचडब्लू प्रदुम्न सिंह, वार्ड ब्वॉय धर्मेंद्र और अमित कुमार सिंह हेल्थ सुपरवाइजर जयपाल सिंह, डीआरए उदय प्रताप सिंह, एआरओ अरुण कुमार, लैब टैक्निीशियन सिराजुद्दीन, कोल्ड चैन हैंडलर आरती सिंह अनुपस्थित पाई गईं। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। लैब में गंदगी पाए जाने पर लैब टेक्नीशियन योगेश से स्पष्टीकरण मांगा। आरबीएसके की दो टीम वाहन उपलब्ध न होने के कारण फील्ड में नहीं गयी थीं। इस बारे में सीएमओ ने अधीक्षक को वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.