गंगापार, अप्रैल 22 -- शासन द्वारा किसानों से सीधे गेहूं खरीदने की ब्यवस्था की गई है। इसके बावजूद बारा क्षेत्र के सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद धीमी गति से चल रही है। राजकीय गेहूं क्रय केंद्र शंकरगढ़ एवं पगुवार में बुधवार तक कुल 1478 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 240 क्विंटल गेहूं का उठान (निर्यात) भी हो चुका है। यह जानकारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर रविकांत मिश्रा ने दी।उन्होंने बताया कि किसानों को समर्थन मूल्य के अनुसार 2605 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है, जो खरीद के तीन दिनों के भीतर सीधे किसानों के खातों में भेजा जा रहा है।क्रय केंद्रों पर मौजूद किसानों ने बताया कि अब तक खरीद प्रक्रिया में कोई बड़ी समस्या नहीं आई है।हालांकि, तौल के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे कुछ विलंब हो रह...