गंगापार, दिसम्बर 19 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा डूडा कालोनी शंकरगढ़ में संचालित अस्थाई रैन बसेरा में दो दर्जन यात्रियों के रुकने की ब्यवस्था नगर पंचायत द्वारा किया गया है। बताया गया कि शंकरगढ़ अस्थाई रैन बसेरा में आठ तख्त और दो दर्जन रजाई गद्दे की ब्यवस्था की गई है।अधिक संख्या होने पर यात्री जमीन पर गद्दा बिछा कर आराम करते हैं। उपयुक्त पानी आदि की ब्यवस्था की गई है। गुरुवार रात में तीन यात्री रात में रुके हुए थे। रैन बसेरा के देख रेख के लिए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव के निर्देशन में दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं । रात में प्रमोद यादव दिन में लालता प्रसाद को नियुक्त किया गया है। चौराहा आदि स्थानों पर कोई भी खुले आसमान के नीचे न रहे,इसका ध्यान रखना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.