गंगापार, दिसम्बर 9 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में नाम विलुप्त पाए जाने पर प्रशासन हरकत में आया है। मंगलवार को नगर के सभी मतदान केंद्रों पर 3500 ऐसे मतदाताओं की सूची चस्पा की गई है, जिनके नाम वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट से गायब बताए जा रहे हैं। इस सूची के सार्वजनिक होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग अपने नाम की जानकारी के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। गौरतलब है कि नगर पंचायत क्षेत्र में एसआईआर फॉर्म जमा करने का अंतिम चरण चल रहा है। इसी क्रम में बीएलओ की ओर से मतदाता सूची मिलान के दौरान बड़ी संख्या में नाम विलुप्त पाए गए, जिसके बाद सूची को मतदान केंद्रों पर चस्पा कर लोगों को सूचित किया गया है। इस संबंध में पर्यवेक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिन मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.