गंगापार, फरवरी 27 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में शुक्रवार को नगर पंचायत शंकरगढ़ के सभी 12 वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पंचायत शंकरगढ़ के 12 वार्डों में सभासदों के सहयोग से संचालित किया गया। अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगाए गए शिविरों में कुल 280 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र सदस्यों एवं छह यूनिट वाले राशन कार्ड धारकों के कार्ड बनाए गए। अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। बताया कि अभियान में श्रम कार्ड धारक,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.