गंगापार, अप्रैल 21 -- बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के बीच लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में मंगलवार को सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और दस्त के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी बढ़ने के बावजूद लोग ठंडा पानी, बासी भोजन और असंतुलित खान-पान का सेवन कर रहे हैं। जिससे संक्रमण फैल रहा है। कई लोग धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पी लेते हैं,जो सर्दी-जुकाम और बुखार का कारण बन रहा है। वहीं साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान न देने से दस्त और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ.अभिषेक सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.