शंकरगढ़ में शुरू हुआ एसी बस का ट्रायल संचालन
गंगापार, जून 21 -- रविवार से प्रयागराज-शंकरगढ़ मार्ग पर एसी बस सेवा का ट्रायल संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। आरजी मोबिलिटी कंपनी के मैनेजर योगेश शुक्ला ने बताया कि फिलहाल जीरो रोड (प्रयागराज) से शंकरगढ़ तक एसी बस का ट्रायल संचालन किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में दो बसें संचालित की जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। उन्होंने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज के जीरो रोड से रवाना होगी तथा दिनभर में चार फेरे लगाएंगी। यह बस जीरो रोड से चलकर लेप्रोसी चौराहा, डांडी, महेवा, दादूपुर, घूरपुर, गोहनिया, जसरा, बारा, लोहगरा, पावर प्लांट, कपारी होते हुए शंकरगढ़ पहुंचेगी। प्रयागराज से शंकरगढ़ तक का किराया 106 रुपये निर्धारित किया गया है। एसी बस के शंकरगढ़ पहुंचने पर व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.