गंगापार, जनवरी 8 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेला (मंडल स्तरीय) का आयोजन आगामी 11 जनवरी दिन रविवार को किया जाएगा। यह शिविर कपारी शंकरगढ़ में आयोजित होगा। पशुपालन विभाग प्रयागराज द्वारा आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के पशुपालक अपने पशुओं के साथ बड़ी संख्या में भाग ले सकेंगे। शिविर में पशुओं की नि:शुल्क जांच एवं उपचार, बीमार पशुओं की चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण, टीकाकरण, बांझपन उपचार, कृमिनाशक दवाओं का वितरण, केसीसी (पशुपालन घटक), पशुधन बीमा तथा पशुपालन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार शिविर में अनुभवी पशु चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी, जिससे पशुपालकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.