गंगापार, फरवरी 24 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही क्षेत्र में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। इसका असर स्थानीय अस्पतालों में साफ दिखाई दे रहा है। सीएचसी शंकरगढ़ में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें लग रही है। मंगलवार को अस्पताल परिसर में सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर तक करीब 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके थे, जिनमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और जुकाम से पीड़ित पाए गए। अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि अस्पताल में दवाओं और चिकित्सकीय स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, मौसम बदलने के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। घबराने की आवश्यकता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.