गंगापार, जून 28 -- मानसून की दस्तक में हो रही देरी ने बारा एवं शंकरगढ़ में पेयजल संकट को गंभीर बना दिया है। भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण पाठा के अधिकांश निजी नलकूपों ने जवाब दे दिया है। रात में जैसे ही पानी का टैंकर पहुंचता है, लोग बाल्टी, डिब्बे और ड्रम लेकर घरों से निकल पड़ते हैं। कई परिवारों को रातभर जागकर पानी भरना पड़ रहा है। नगर पंचायत शंकरगढ के सदर बाजार सहित कई वार्डों में निजी बोरवेल पूरी तरह सूख चुके हैं। ऐसे में लोगों के सामने टैंकर ही एकमात्र सहारा बचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में पानी की आपूर्ति बेहद कम है। नगर में केवल दो ट्रैक्टर-टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है, जिससे सभी वार्डो तक समय पर पानी पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। कई मोहल्लों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बा...