शंकरगढ़ में बिजली गुल, जलापूर्ति बंद
गंगापार, मई 29 -- आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था ठप होने से शंकरगढ़ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया। नगर के अधिकांश मोहल्लों में जल संस्थान की टंकियों से आपूर्ति बाधित रही।कई लोगों ने हैंडपंपों एवं निजी बोरिंगों का सहारा लिया, जबकि कुछ क्षेत्रों में पानी के लिए लंबी कतारें लग गईं।स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली कटने से सबसे बड़ी समस्या पेयजल की उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने एवं वैकल्पिक पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 35 से अधिक खंभे टूटे यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: भागलपुर शहरी क्षेत्र में बिजली संकट से पानी को लेकर त्राहिमाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.