गंगापार, जनवरी 28 -- शंकरगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में ध्वजारोहण कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त की गई। विकासखंड शंकरगढ़ कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी और खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। शंकरगढ़ थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पार्वती कोटार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजा कमलाकर डिग्री कालेज शंकरगढ़ में कमलाकर सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित आचार्यों, छात्र छात्राओं को कर्तव्य पालन के लिए कहा।एमवी कॉन्वेंट स्कूल में विधायक डॉ. वाचस्पति, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रामखेलावन गुप्ता, न्यू चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में प्रकाश मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.