शंकरगढ़ में चार में तीन शिकायतों का त्वरित समाधान
गंगापार, जून 27 -- शंकरगढ़ में शनिवार को तहसीलदार बारा अनिल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में आई चार शिकायती पत्रों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया है। थानाध्यक्ष सुशील दुबे ने बताया कि प्राप्त चारों शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इनमें तीन मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक भूमि संबंधी विवाद के समाधान के लिए नायब तहसीलदार शंकरगढ़ के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई है। टीम जांच के बाद नियमानुसार मामले का निस्तारण करेगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शंकरगढ़ में चार में तीन शिकायतों का त्वरित समाधान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.