शंकरगढ़-बरगढ़ सेक्शन में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग शुरू
प्रयागराज, मई 12 -- नैनी-मानिकपुर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार और समयपालन बेहतर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मंगलवार को शंकरगढ़-मझियारी और मझियारी-बरगढ़ सेक्शन के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू कर दिया गया। करीब 16.2 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब एक ही ट्रैक पर सुरक्षित दूरी बनाकर लगातार कई ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा। एनसीआर के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि यह काम पूर्व निर्धारित ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान पूरा किया गया और इसके बाद ट्रेन संचालन भी समय पर बहाल कर दिया गया। नई सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने से नैनी-मानिकपुर जैसे व्यस्त रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी। ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के जरिए ट्रेनों के बीच का अंतर कम होगा, जिससे लाइन की क्षम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.