शंकरगढ़ थाने में 37 नव नियुक्त कांस्टेबलों की तैनाती
गंगापार, अप्रैल 27 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना परिसर में सोमवार को नव नियुक्त 37 रिक्रूट कांस्टेबलों की तैनाती के बाद एक बैठक थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।थानाध्यक्ष ने कहा कि आमजन के साथ सदैव विनम्र एवं शालीन व्यवहार बनाए रखें तथा किसी भी परिस्थिति में दुर्व्यवहार न करें। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, समय पर शिकायतों के निस्तारण और क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। बैठक में अनुशासन, टीमवर्क, जनता के प्रति संवेदनशीलता और कार्य के प्रति निष्ठा को प्राथमिकता देने की बात कही गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी समय से थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के पद रिक्त थे, जिन्हें पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं पुलिस उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.