शंकरगढ़ टाउन को पीपीजीसीएल से पेयजल दें : उज्जवल
प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने पीपीजीसीएल अधिकारियों से शंकरगढ़ टाउन एरिया को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गर्मी में क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट हो जाता है और लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। सांसद ने सुझाव दिया कि यमुना से प्लांट में आने वाले सरप्लस पानी को पाइपलाइन के जरिए सुबह-शाम टाउन एरिया तक पहुंचाया जाए। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कंपनियों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की भी मांग की। सांसद ने कहा कि भीटा सरफेस वाटर योजना जो लगभग तैयार है जल्द चालू होगा। शंकरगढ़ का टाउन ऐरिया को इस योजना में नहीं शामिल किया गया है। इस पर उन्होंने चिंता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.