गंगापार, जनवरी 3 -- सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी को लेकर शंकरगढ़ विकास खंड क्षेत्र की देवरा ग्राम पंचायत में लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा आरटीआई आवेदन का निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत देवरा के निवासी शिवेन्द्र नारायण तिवारी ने 15 मार्च 2024 को पंचायत सचिव से विकास कार्यों, योजनाओं एवं अभिलेखों से संबंधित जानकारी आरटीआई के तहत डाक द्वारा मांगी थी। आवेदक का कहना है कि आवेदन पंचायत सचिव अमरेश सिंह को प्राप्त हो चुका है, इसके बावजूद लगभग दो वर्ष छह माह बीत जाने के बाद भी पूरी एवं स्पष्ट सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.