गंगापार, मार्च 26 -- विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत जोरवट के मजरा सूरज पाल का पुरवा में बनाए गए अस्थायी बाड़े (हाता) में बंद पशुओं की देखभाल में लापरवाही का मामला सामने आया है। इससे पशुओं की भूख और प्यास से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के उद्देश्य से कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इस अस्थायी बाड़े की व्यवस्था की गई थी। शुरुआती दिनों में पशुओं के लिए पुआल और पानी की व्यवस्था भी की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे व्यवस्थाएं पूरी तरह ठप हो गईं। वर्तमान में बाड़े में चारे और पानी का अभाव है, जिससे पशु लगातार कमजोर हो रहे हैं। इसी लापरवाही के चलते कई पशुओं की मौत हो चुकी है। मृत पशुओं को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया जा रहा है। बुधवार की सुबह बाड़े के आसपास कुत्तों द्वारा मृत पशु को नोचने का वीडियो स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.