गंगापार, फरवरी 17 -- शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ की छात्रा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात महिला आरक्षी राधा सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 3 फरवरी से 14 फरवरी तक मोदीनगर (गुजरात) में आयोजित आईडब्ल्यूएलएफ नेशनल यूथ, जूनियर एवं सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 में राधा सोनी ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया है। वर्तमान में बनारस में तैनात राधा सोनी की इस उपलब्धि से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का मान बढ़ा है, बल्कि शंकरगढ़ क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। सफलता से क्षेत्र की बेटियों और खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.