गंगापार, फरवरी 26 -- विकासखंड शंकरगढ़ के गोबरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मैदान में गुरुवार को होली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय खेल बन चुका है। खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ खेल में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। लीग का उद्घाटन मैच शंकरगढ़ और नारीबारी की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नारीबारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शंकरगढ़ की ट...