बलिया, जून 1 -- बलिया, संवाददाता। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे हाईटेक सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करने वाले जिला अस्पताल में ह्वील चेयर जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। इसका उदाहरण रविवार को उस समय देखने मिला, जब बुजुर्ग मरीज को वार्ड तक ले जाने के लिए ह्वील चेयर की तलाश में पत्नी व बहन को घंटों भटकना पड़ा। वार्ड की स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय से लगायत इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर-फार्मासिस्ट से भी फरियाद के बाद भी ह्वील चेयर नहीं मिल सकी। अंत में अस्पताल प्रशासन से शिकायत के बाद मरीज का इलाज चालू हुआ。 यह भी पढ़ें- अस्पतालों में डॉक्टरों की कमीमरीजों की संख्या जिला अस्पताल में रोजाना करीब ढाई से तीन हजार मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें करीब 150 से अधिक मरीजों को रोजाना भर्ती किया जाता है। मरीजों को इमरजेंसी से वार्ड तक पहुंचाने के ल...