बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला कारागार में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निरुद्ध दिव्यांग बंदियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण वितरित किए गए। व्हीलचेयर व श्रवण यंत्र पाकर दिव्यांग बंदियों के चेहरे खुशी से खिल गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा व जेल अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बंदियों को व्हीलचेयर व श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन जेलर शैलेष कुमार सिंह सोनकर के समन्वय से हुआ, वहीं जिला दिव्यांगजन विभाग के सहयोग से पात्र बंदियों की पहचान कर सामग्री वितरण सुनिश्चित किया गया। जेल अधीक्षक ने कहा कि बंदियों के कल्याण के लिए प्रशासन पूरी तरह...