ललितपुर, सितम्बर 6 -- ललितपुर। मेडिकल कालेज में मृत मरीज को ट्राइसाइकिल पर बांध कई किलोमीटर दूर गांव ले जाने की हृदयविदारक घटना को अमानवियता की पराकाष्ठा करार देते हुए बुंविसे ने इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए मांग उठाई है। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कंपनी बाग में कहा कि मेडिकल कालेज से रेफर मरीजों की छानबीन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में घोर अव्यवस्था है। यहां पर मरीजों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। गम्भीर मरीजों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। सामान्य इलाज में भी मरीज को रिफर कर दिया जाता है। यदि कोई मरीज देर रात में इलाज के लिए जाता है, तो देर तक उसकी सुध नहीं ली जाती। उसका प्राथमिक उपचार किए बगैर पल्ला झाड़कर उसे रिफर कर दिया जाता है। रात्रि में निष्ठुर चिकित्सक व स्टॉफ उचित इलाज करने में हीलाह...