व्हीलचेयर क्रिकेट स्पर्धा में विजेता बन लौटने पर स्वागत
मिर्जापुर, मई 18 -- मिर्जापुर। प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियागिता सुपर-5 के फाइनल में हरियाणा से खेलेते हुए यूपी की विजयी रही। व्हील चेयर क्रिकेट की यूपी की टीम का हिस्सा रहे ताज विकलांग सेवा समिति के सचिव अरविंद विश्वकर्मा विजेता बन कर वापस लौटने पर रविवार को रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वाग किया गया। ताज विकलांग सेवा समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाकारियों की ओर से नगर के आवास विकास कालोनी में आयोजि समारोह में भी अरविंद का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के कैलाश नाथ श्रीवास्तव,मोहम्मद अली,सलमान सिद्दिकी,अशोक कुमार विश्वकर्मा,गोपी प्रजापति,सत्यम दुबे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.