व्हीलचेयर के लिए आधा घंटा भटकते रहे पुलिस कर्मी, एंबुलेंस में तड़पता रहा बंदी
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल उस समय खुल गई जब जिला जेल से इलाज के लिए लाए गए बंदी विजय शंकर को व्हीलचेयर तक समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। हार्ट की गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदी करीब आधा घंटा तक गर्मी में एंबुलेंस में रहा और पुलिस कर्मी अस्पताल में व्हीलचेयर के लिए इधर-उधर चक्कर लगाते रहे। जिला जेल से दरोगा मोहित द्विवेदी और सिपाही उदय प्रताप , बंदी विजय शंकर को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बंदी को हृदय संबंधी समस्या है और उसकी वर्ष 2022 में बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। बंदी हत्या के मुकदमे में जेल में निरुद्ध है। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस कर्मियों ने पहले ओपीडी में व्हीलचेयर तलाश की, लेकिन वहां कोई व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड के कई चक्कर लगाने पड़े। काफी मशक्कत और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.