संभल, मार्च 10 -- साइबर ठग ने एक व्यक्ति का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर बैंक खाते से 55 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली बहजोई पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गोलागंज निवासी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की बहजोई शाखा में है। तीन मार्च को शाम करीब पौने पांच बजे उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 55 हजार रुपये निकाल लिए गए। उस समय उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी। अगले दिन चार मार्च को उनका व्हाट्सऐप अकाउंट भी हैक कर लिया गया, जिससे उन्हें साइबर ठगी का संदेह हुआ। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्...