देवघर, अगस्त 24 -- देवघर प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी कृष्ण कुमार के व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से पांच हजार रुपए निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, साइबर अपराधियों ने पहले उनके व्हाट्सऐप अकाउंट कब्जे में लिया। उसके बाद खाते से पांच हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। जब पीड़ित को खाते से राशि निकलने की जानकारी मिली तो मामले की पड़ताल शुरू की। उसके बाद साइबर ठगी का शिकार होने का पता चला। घटना के बाद कृष्ण कुमार ने साइबर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आवेदन सौंपा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...