गोरखपुर, मई 6 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में व्हाट्सएप हैक कर यूपीआई के नाम पर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। हैकर फोन में सेव संपर्कों को मैसेज भेजकर 'यूपीआई काम नहीं कर रहा है' कहकर पैसे मांग रहे हैं। मंगलवार को करीब आधे घंटे के अंतराल में दो स्कूल संचालकों के नंबर से ऐसे मैसेज भेजे जाने से लोगों में दहशत फैल गई।बताया जा रहा है कि हैकर व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उसी नंबर से परिचित लोगों को मैसेज भेजते हैं, जिससे लोग भरोसा कर लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। हालांकि समय रहते जानकारी होने पर कई लोगों ने सतर्कता बरती और पैसे भेजने से बच गए।घटना-1आराजी यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर पैसे की कर रहा है मांग चिलबिलवां निवासी विनोद कुमार एक निजी स्कूल संचालित करते हैं। उनके नंबर से कई लोगों को मैसेज भेजा गया,"हेलो, मुझे एक छ...