हापुड़, मार्च 29 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी एक युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो लगा लिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत इसका संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव असौड़ा निवासी धर्मेंद्र ने रविवार को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो लगा लिया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि इस मामले को तुरंत गंभीरता से लिया गया है। आरोपी युवक को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.