गोरखपुर, मई 17 -- मोतीराम अड्डा। खोराबार थाना क्षेत्र के नौवा अव्वल गांव निवासी एक युवक द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर रिवॉल्वर के साथ फोटो लगाने का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। एक युवक ने यह फोटो स्टेटस पर लगाया था, जिसका किसी ने स्क्रीनशॉट लेकर वायरल कर दिया। खोराबार प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि फोटो वर्ष 2019 का है और रिवॉल्वर लाइसेंसी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...