मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आयुष्मान कार्ड का आवेदन अब व्हाट्सएप से हो सकेगा। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान सारथी नाम से आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू किया है।

आयुष्मान सारथी की सेवाएं आयुष्मान भारत की जिला कार्यक्रम समन्वयक विमला कुमारी ने मबताया कि इस सेवा को सीधे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सिस्टम के साथ सुरक्षित आधारित तकनीक से जोड़ा गया है। इससे लाभार्थियों को रियल-टाइम जानकारी और सेवाएं मिलेंगी। इसका उद्देश्य यह है कि ग्रामीण इलाकों का अंतिम व्यक्ति भी बिना किसी बिचौलिए या परेशानी के घर बैठे अपनी पात्रता जांच सके, नया कार्ड बना सके और नजदीकी अस्पतालों की सूची देख सके।

चैटबॉट का उपयोग कैसे करें ​ऐसे करें 'आयुष्मान सारथी' का इस्तेमाल: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी अपने ...