व्हाट्सएप लिंक से युवक से डेढ़ लाख की ठगी
देवरिया, मई 27 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के पिपरा नाजिर वार्ड निवासी रामआधार यादव पुत्र विंध्याचल यादव से साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना तीन दिन पूर्व की बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि युवक के मोबाइल पर तीन दिन पूर्व अज्ञात नंबर से एक लिंक भेजा गया था। लिंक खोलते ही उसके बैंक खाते की जानकारी हैक हो गई और कुछ ही देर में खाते से करीब 1.50 लाख रुपये निकल गए। जब खाते से पैसे कटने का मैसेज आया तो पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि उसने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया, इसके बावजूद खाते से रकम निकल गई।घटना के बाद उसने साइबर सेल और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रहीं हैं। कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.