औरैया, मई 4 -- औरैया, संवाददाता। साइबर ठगी के इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कमल कुमार बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपना निशाना बनाता था। वह खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों को भरोसे में लेता और नए क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने या पुराने कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देता था। इसके बाद वह व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक और एपीके फाइल भेजता, जिसे डाउनलोड करते ही पीड़ित का मोबाइल फोन हैक हो जाता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी फोन हैक करने के बाद पीड़ित के मोबाइल में आने वाले ओटीपी और बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच बना लेता था। इसके जरिए वह क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी कर लेता था। खासतौर पर वह बिग बास्केट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से गिफ्ट वाउचर, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन सामानों को बाजार में कम कीमत पर बेच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.