कन्नौज, मार्च 21 -- कन्नौज। जिले में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में व्हाट्सएप पर ऐप अपडेट का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके खाते से एक लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कन्नौज रेलवे कॉलोनी निवासी संदीप पुत्र महावीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने ऑनलाइन एक पार्सल मंगाया था। जिसे बाद में रिटर्न कर दिया था। रिफंड आने की प्रतीक्षा के दौरान 9 मार्च को उसके पास एक कॉल आई, जिसके बाद व्हाट्सएप पर ऐप अपडेट करने का मैसेज भेजा गया। संदीप के अनुसार उसने कोई ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की, फिर भी कुछ ही देर में उसका मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल पूरी तरह से उसके नियंत्रण से बाहर हो गया और वह उसे स्विच ऑफ तक नहीं कर सका। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.