मुजफ्फर नगर, जून 24 -- बुढ़ाना। साइबर ठगों ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने एक युवती के खाते से तीन लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव इटावा निवासी निक्की पुत्री संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी माता की तबीयत खराब रहने के कारण 10 जून को उसने डॉक्टर राहुल मित्तल का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल से नंबर लेकर फोन किया था। कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपॉइंटमेंट के नाम पर व्हाट्सएप पर एक फाइल भेजी। युवती ने फाइल को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया।आरोप यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी के शिकार तीन पीड़ितों के खाते वापस कराए 1.38 लाख है कि 13 जून की सुबह उसके मोबाइल पर खाते से रकम कटने के लगातार संदेश आने लगे। बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात साइबर ...