प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कर्नलगंज के एक व्यक्ति को शातिरों ने फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर डॉट एपीके फाइल भेजकर चार लाख रुपये की चपत लगा दी। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। न्यू ममफोर्डगंज निवासी सुशील जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके व्हाटसएप पर आरटीओ चालान नाम से डॉट एपीके फाइल आई थी। उसे अपलोड करने पर कई बार ओटीपी आया, लेकिन किसी को नहीं बताया। इसके बाद सिम का नेटवर्क चला गया। काम में व्यस्तता होने के कारण तीन दिन बाद सिमकार्ड कंपनी के स्टोर पर गए, तो पता चला कि सिम में खराबी आ गई है। सुशील जायसवाल ने उसी नंबर पर नई सिम लिया, लेकिन तीन चार दिन नेटवर्क नहीं आया। सुशील अपने बैंक शाखा गए, तो पता चला कि खाते से चार लाख र...