हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। व्हाट्सएप पर पत्नी को जहर की शीशी की फोटो भेजकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर बाजपुर नकटौरा गांव निवासी 27 वर्षीय पवन चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। पत्नी आशा ने बताया कि पवन का चंडीगढ़ में ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद हो रहा था। इसी चलते 11 अप्रैल को वह हरदोई अपने मायके आ गई थी। बताया गया कि गुरुवार को पवन हरदोई पहुंचा और पत्नी को व्हाट्सएप पर जहर की शीशी की फोटो भेजी। यह भी पढ़ें- होने वाली पत्नी से मोबाइल पर बात कर युवक ने क्यों दे दी जान, मची सनसनी इसके कुछ ही देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.