मैनपुरी, मार्च 25 -- नगर के मोहल्ला कबीरगंज निवासी एक युवक ने अपने ममिया ससुर पर व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया है। सीओ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित दीपक वर्मा पुत्र स्व. रामरंग वर्मा ने बताया कि उनके ममिया ससुर आलोक वर्मा निवासी बर्रा-8, कानपुर उनकी पत्नी कनक की शादी कहीं और कराना चाहते थे। वहां रिश्ता तय न होने के कारण आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश में आलोक वर्मा ने दीपक की फोटो लगाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उन्हें दहेज लोभी जैसे अमर्यादित शब्दों से संबोधित किया। जुलाई 2025 में बार-बार की गई इस अभद्र पोस्ट से पीड़ित की सामाजिक छवि को गहरा धक्का लगा। दीपक का कहना है कि उन्होंने 18 जुलाई 2025 ...