सीतामढ़ी, जून 11 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने और उनके लर्निंग आउटकम में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई डिजिटल पहल शुरू की है। इसके तहत शिक्षकों को मेंटरिंग आधारित व्यवस्था से जोड़ने के लिए चार अलग-अलग व्हाट्सएप चैनल विकसित किए गए हैं। अब सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपनी श्रेणी के अनुसार संबंधित चैनल को सब्सक्राइब करना होगा। यह भी पढ़ें- प्रभावी शिक्षण के लिए शिक्षा विभाग ने बनाए चार व्हाट्सएप चैनलडिजिटल चैनल की भूमिका शिक्षा विभाग का मानना है कि तकनीक आधारित इस व्यवस्था से शिक्षकों के शिक्षण कौशल का विकास होगा और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। व्हाट्सएप चैनलों के माध्यम से शिक्षकों को समय-समय पर शैक्षणिक सामग्री, प्रशिक्षण, नवाचार, दिश...