व्हाट्सएप ग्रुप से शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 6 लाख रुपए की ठगी
लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग प्रेमनगर निवासी एक युवक को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 6 लाख 3 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों ग्रुप एडमिन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पंकज कुमार गुप्ता के अनुसार उन्हें स्टेबल ग्रोथ के सैंको सिक्यूरिटी लिमिटेड नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप के एडमिन मनीष खंडेवाल और विनीत साहनी थे। दोनों ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से थोड़ा थोड़ा करके विभिन्न खातों में कुल 6 लाख 3 हजार रुपए जमा करा लिए।जब पंकज ने अपनी रकम निकालने की बात कही तो एडमिन ने पहले और अधिक पैसा जमा करने की शर्त रख दी। इसी दौरान पीड़ित को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.