लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना थाना क्षेत्र में एक युवक को अनजान व्यक्ति के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर रुपये की मांग की जा रही है। यहां तक कि अनजान व्यक्ति ग्रुप लिस्ट में जोड़कर प्रत्येक व्यक्ति से गाली-गलौज एवं अनैतिक बातें कर रहा है। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने नंबर के आधार पर आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।आशियाना के सेक्टर आई निवासी दीपेन्द्र तिवारी ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर पैसों की मांग की जा रही है। पैसों की मांग पूरी न करने पर उनके कांटेक्ट लिस्ट से जुड़े व्यक्तियों से वह गालीगलौज और अनैतिक बाते कर रहा है। पैसा न मिलने पर अनजान व्यक्ति जनवरी-फरवरी माह में कई ऑनलाइन कंपनियों द्वारा ऑर्डर बुक करा उनके घर भेज रहा है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.