नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- अलीगढ़ और आगरा में बस की टूटी सतह पर गिरने से हुई दो छात्राओं की मौत के बाद शासन नियमों को लेकर पूरी तरह सख्त है। एक तरफ यूपी इंट्रीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल बनाया गया है, जिस पर वाहनों की स्थिति दर्ज करनी है। वहीं दूसरी तरफ संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से जल्द ही एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें संबंधित विभाग जोड़े जाएंगे। इस समय शासन स्तर से तैयार किए गए https://upisvmp.com पोर्टल पर स्कूली वाहनों की फीडिंग का अभियान चल रहा है। स्कूल और संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी लगातार स्कूलों में जा-जाकर इसकी जानकारी दे रहे हैं। किस तरह विवरण दर्ज होगा, इसकी जानकारी दी जा रही है। शनिवार को इसे लेकर सभी तहसीलों में बैठक भी हो चुकी है। आरटीओ ने बताया कि जल्द ही एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप का उद्दे...