इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा, संवाददाता। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित व्हाट्सएप कॉल के बाद पुलिस विभाग में मचे हड़कंप के बीच अब पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है। शुरुआती कार्रवाई करते हुए थाना भरेह में तैनात सिपाही सर्वेश कुमार को निलंबित किया जा चुका है, वहीं अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वायरल ऑडियो में जिस तरह से कथित तौर पर इंट्री और पैसों के लेन-देन की बात सामने आ रही है, उसे गंभीरता से लिया गया है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ऑडियो में मौजूद आवाजें किन-किन लोगों की हैं और क्या वास्तव में अवैध परिवहन को लेकर किसी तरह की मिलीभगत हुई थी। इसके लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, साथ ही संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल हिस्ट्री भी खं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.