व्हाट्सएप कॉल-मैसेज कर साइबर फ्राड करने वाले गैंग का शातिर गिरफ्तार
बस्ती, मई 23 -- बस्ती, निज संवाददाता व्हाट्सएप कॉल व मैसेज कर साइबर फ्राड करने वाले गैंग से जुड़े एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी विशाल वर्मा गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव का रहने वाला। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राम कुमार राजभर ने बताया कि यह गिरोह साइबर फ्राड के लिए भारत के विभिन्न शहरों से गूगल और ओपन सोर्स के माध्यम से नामी कम्पनी के डिटेल्स के अलावा प्रोपराइटर/डायरेक्टर/ सीईओ के बारे में पता लगाता है। उसके बाद इस बात की जानकारी जुटाते हैं कि उनकी कम्पनी का खाता किस बैंक व ब्रांच में है। फिर गिरोह के सदस्य फेक नंबर से व्हाट्सअप एकाउंट बनाकर सम्बन्धित कम्पनी के मालिक का फोटो डीपी लगा लेते हैं। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.