गोंडा, मार्च 28 -- गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से 35 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। जेल रोड सिविल लाइंस निवासी देव प्रभाकर दुबे का कहना है कि जनवरी में एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए उनसे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को ड्राई फ्रूट्स का थोक व्यापारी बताते हुए काजू, बादाम, मखाना और किशमिश के बेहद सस्ते दामों के कोटेशन भेजे, जिससे वे झांसे में आ गया विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने नवीन अग्रवाल के नाम से पैन व आधार कार्ड की कॉपी भेजी, साथ ही जीएसटी से जुड़े दस्तावेज भी साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.